बरेली, फरवरी 19 -- बरेली। ईसाइयों की पुलिया के पास गुरुवार सुबह करीब छह बजे कंटेनर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। कैंट क्षेत्र में नकटिया में रहने वाली 32 वर्षीय मीना गुरुवार सुबह करीब छह बजे स्कूटी से ईसाइयों की पुलिया के पास से गुजर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। तेज टक्कर लगने से मीना गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल भेजा, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद कंटेनर लेकर चालक फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज से कंटेनर की जानकारी कर ली है। उसकी तलाश हो रही है। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजन ने बताया कि मीना मूल रूप से आंवला के गांव कंदरपुर की रहने वाली...