उन्नाव, जनवरी 7 -- उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के ललऊखेड़ा गांव के पास मंगलवार देर रात कंटेनर के बाइक में टक्कर मारने से श्रमिक की मौत हो गई। उसका साथी जख्मी है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद परिजनों को सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के जवाहरखेड़ा गांव के रहने वाले 45 वर्षीय सतीश चंद्र पुत्र स्व. राम प्यारे रावत दही थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में करीब बीस साल से मजदूरी करता था। देर रात फैक्ट्री से काम करने के बाद बाइक से ललऊखेड़ा गांव निवासी साथी शाहिल रावत के साथ घर जा रहा था। इसी दरम्यान ललऊखेड़ा गांव के पास कंटेनर के बाइक में टक्कर मारने से दोनों युवक जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस चालक ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने सतीश चंद्र को मृत घोषित कर दिया। ...