लखनऊ, जनवरी 11 -- आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर रविवार शाम कंटेनर की टक्कर से कार और सामने से आ रही बाइक में भिड़ंत हो गई। इससे कार पांच फीट गहरे खड्डे में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन व बाइक सवार सहित चार लोग घायल हो गए। इससे कार के टैंक से गैस लीके होने लगी। तब तक कार सवार बाहर निकल आए थे। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। चालक के भागने के बाद पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है। काकोरी इलाके में आगरा एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन पर रविवार को बड़ागांव के पास कंटेनर ने आगे चल रही कार में टक्कर मार दी। जिससे कार अनियंत्रित हो गई और वह सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। जिसके बाद कार सर्विस लेन से पांच फुट गहरी खंती में जा गिरी। हादसे में क्षेत्र के ही दौली खेड़ा गांव निवासी कार चालक करन राजपूत (34) साथी संदीप यादव (31), प्रदीप यादव (32) ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.