लखनऊ, फरवरी 15 -- सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में यूपी डायल-112 मुख्यालय के सामने सर्विस लेन में शनिवार देर रात तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक (बुलेट) में टक्कर मार दी। टक्कर से बेकाबू बाइक ट्रक में घुस गई। इससे बाइक सवार एमबीबीएस के छात्र ध्रुव अग्रवाल (23) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय के मुताबिक ध्रुव अग्रवाल मूल रूप से बिजनौर जनपद के रहने वाले थे। उनके पिता राजीव अग्रवाल बर्तन कारोबारी हैं। ध्रुव यहां लोहिया संस्थान में एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र थे। वह यूपी 112 के पास बने लोहिया संस्थान के हॉस्टल में रहते थे। शनिवार देर रात मौसेरे भाई हार्दिक के साथ बाइक से चाय पीने जा रहे थे। इस बीच 112 मुख्यालय के सामने तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह एकाएक सामने से आए ट्रक में ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.