हरिद्वार, जून 25 -- हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर रसियाबड़ नहर पटरी के पास मंगलवार आधी रात में ट्रक और कंटेनर की टक्कर हो गई। इसमें कंटेनर का चालक केबिन में फंस गया। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर पांच किमी लम्बा जाम लग गया। पुलिस ने केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला। तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। निर्माणाधीन फ्लाई ओवर का सर्विस रोड होने के कारण घटना स्थल काफी संकरा है। इसके चलते दोनों ओर वाहनों की भारी भीड़ जमा हो गई। इससे हाईवे पर गैंडीखाता से बाहर पीली तक करीब आठ किमी लम्बा जाम लग गया। दुर्घटना के बाद जाम खुलवाने को लेकर पुलिस के हाथ पैर फूल गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.