अमरोहा, जनवरी 12 -- हसनपुर, संवाददाता। पड़ोसी खेत स्वामी द्वारा फसलों को छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए लगाए गए कंटीले तारों में छोड़े विद्युत करंट की चपेट में आकर मृत किसान का शव रविवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव लाया गया। बाद में बेहद गमगीन माहौल में गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक तहरीर न मिलने की वजह से अभी इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। शनिवार शाम फसल सिंचाई करने के अपने खेत पर गए कोतवाली क्षेत्र के गांव रझौंहा निवासी 28 वर्षीय उत्तम पुत्र रूपबसंत की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई थी। परिजनों के मुताबिक पड़ोसी खेत स्वामी द्वारा लगाए गए लोहे के कंटीले तारों में दौड़ रहे विद्युत करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हुई। आरोपी किसान के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.