लखीमपुरखीरी, सितम्बर 19 -- कंछल गुट व्यापार मंडल का चुनाव का मतदान शनिवार को चुनाव नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। मतदान के बाद शाम पांच बजे मतगणना का कार्य संपन्न होगा। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन हुए हैं जिसमें अशोक गुप्ता, इश्तियाक अहमद खान व रामनिवास मित्तल शामिल हैं। वहीं महामंत्री पद श्यामलाल सोनी उर्फ पप्पू कुलदीप बरार, और होरीलाल है। मतदान का रिजल्ट शाम पांच बजे तक आ जाएगा। सभी प्रत्याशियों ने अपना पूरा दमखम लगाते हुए चुनाव प्रचार प्रसार में लगे हुए रखा। यह जानकारी व्यापार मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष ओमप्रकाश मद्धेशिया ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...