औरैया, फरवरी 4 -- कंचौसी, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर स्थित कंचौसी रेलवे क्रॉसिंग पर बुधवार को डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। सुबह करीब नौ बजे तेज ठंडी हवा और कोहरे के बीच क्रॉसिंग बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताया गया कि डीएफसी ट्रैक से अप और डाउन दिशा में मालगाड़ियों को निकालने के लिए क्रॉसिंग बंद की गई थी। इसके बाद दिल्ली-हावड़ा मुख्य रूट पर आनंद विहार सुपरफास्ट, बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट, राजधानी एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस सहित कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को निकाला गया। काफी देर बाद क्रॉसिंग खोली जा सकी। क्रॉसिंग बंद रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जल्द निकलने की होड़ में ऑटो चालकों और दोपहिया वाहन सवारों के बीच विवाद की स्थिति भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.