औरैया, फरवरी 2 -- कंचौसी, संवाददाता। घने कोहरे के बीच शौच के लिए गई महिला ट्रेन न दिखाई देने से उसकी चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए कानपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। क्षेत्र के गांव सुखमपुर निवासी 50 वर्षीय किरन देवी पत्नी स्वर्गीय संतोष कुमार शनिवार सुबह शौच के लिए रेलवे लाइन की ओर गई थीं। बताया गया कि उस समय घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे महिला को आती हुई ट्रेन दिखाई नहीं दी और वह उसकी चपेट में आ गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल महिला को इलाज के लिए पहले सौ शैय्या जिला अस्पताल चिचौली ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए क...