औरैया, जनवरी 13 -- कंचौसी, संवाददाता। औरैया-रसुलाबाद मार्ग पर स्थित कंचौसी रेलवे स्टेशन की पूर्वी क्रॉसिंग पर मंगलवार सुबह वाहन सवारों को भारी मशक्कत झेलनी पड़ी। सुबह 9 बजे अचानक लगा जाम करीब एक घंटे तक जस का तस बना रहा। यातायात ठप होने से बाइक, कार और स्कूल वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति सामान्य होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों के अनुसार जाम के दौरान क्रॉसिंग पर आवाजाही लगभग ठप हो चुकी थी। कई वाहन सवारों ने कहा कि इस स्थान पर फ्लाईओवर बेहद जरूरी है। उनके मुताबिक जब तक फ्लाईओवर नहीं बनेगा, तब तक इस तरह की परेशानी बार-बार सामने आती रहेगी। रेलवे कर्मियों ने बताया कि घटना के दौरान दिल्ली-हावड़ा रूट पर लगातार चार एक्सप्रेस ट्रेनों को पास कराया गया। इनमें वंदे भारत एक्सप्रेस, लखनऊझ्रआगरा कैंट सुपरफास्ट, गोमती एक्सप्रेस और अम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.