अल्मोड़ा, फरवरी 17 -- एसएसजे के शिक्षा संकाय में साप्ताहिक सामुदायिक कार्यशाला के छठे दिन कंचा दौड़ व जलेबी दौड़ प्रतियोगिताएं हुई। इसमें बीएड व एमएड के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पहुंचे विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह ने अपने कार्य के प्रति इमानदार रहने की बात कही। यहां विभागाध्यक्ष प्रो. रिजवाना सिद्दकी, डॉ. भास्कर चौधरी, डॉ. नीलम, डॉ. देवेंद्र, डॉ. अंकिता, डॉ. विनीता लाल, डॉ. पूजा प्रकाश, ललिता रावल, मनोज आर्या, प्रियंका आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...