भभुआ, अगस्त 2 -- रामपुर। स्थानीय अस्पताल सभागार भवन में आशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई। यह बैठक जिला सामुदायिक उत्प्रेरक पियूष शुक्ला की उपस्थिति में हुई, जिसमेंं आशा फैसिलेटर की चुनाव किया गया। इस दौरान अंक के आधार पर कंचन देवी का चयन किया गया। बीसीएम राकेश कुमार ने बताया कि इस पद चयन के लिए कंचन देवी, संतोषी देवी, आशा कुमारी, कुमारी योगिता देवी व अनीता देवी ने आवेदन दिया था। धर्म संवाद में भभुआ जाएंगे सैकड़ो सनातनी भगवानपुर। भभुआ लिच्छवी भवन में रविवार को आयोजित होने वाले धर्म संवाद कार्यक्रम में भगवानपुर प्रखंड से सैकड़ों सनातनी भाग लेंगे। इसकी जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष स्नेह सिंह उर्फ मानजी ने बताया कि इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती शुक्ला, राष्ट्रीय संयोजक संदीप महाकाल, प्रदेश अध्यक्ष पवन गुप्ता के अलावा महामंडलेश्वर सहित...