पिथौरागढ़, अगस्त 30 -- बेरीनाग। गणाई गंगोली के भिनगड़ी निवासी कंचन किशोर का उत्तराखंड पुलिस एसआई में चयन हुआ है। किशोर ने सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज पिथौरागढ़ से बीटेक किया है। उनके पिता नन्दन राम गंगोलीहाट में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। उनका चयन होने पर विधायक फकीर राम टम्टा,पूर्व विधायक नारायण राम आर्य, पूर्व विधायक मीना गंगोला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेश चंद्र, जोगा राम, चंदन बाणी, जसबीर सिंह, अशोक सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश पन्त, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष अशोक बोरा, यूथ अध्यक्ष गिरीश बोरा, देवेंद्र मेहता, गोविन्द पन्त, राजेश सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.