लातेहार, मार्च 30 -- बेतला, प्रतिनिधि। केचकी पंचायत के कंचनपुर मिडिल स्कूल में सीएचसी बरवाडीह की मेडिकल टीम द्वारा स्कूली बच्चों की एनीमिया जांच की गई। जांच के हवाले से टीम लीडर मीना प्रजापति ने फिलहाल किसी भी छात्र-छात्रा में एनीमिया का लक्षण पाए जाने की बात से सीधा इनकार किया और कुल 70 छात्र-छात्राओं की एनीमिया जांच किए जाने की बात बताई। जांच में एएनएम गंगी कुमारी और सरोज कुमारी ने अहम सहयोग किया।इस दौरान प्रभारी हेडमास्टर जनेश्वर सिंह समेत स्कूल के शिक्षक और प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.