चंडीगढ़, सितम्बर 29 -- हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत को किसान आंदोलन के दौरान बुजुर्ग किसान महिंदर कौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में बठिंडा अदालत से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने मानहानि के इस केस में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पेशी की याचिका को खारिज कर दिया। अब कंगना को 27 अक्टूबर को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में हाजिर होना होगा। कोर्ट के आदेश एसएसपी के जरिए कंगना तक पहुंचाए जाएंगे। कुछ दिन पहले ही अदालत ने उन्हें समन जारी किया था। महिंदर कौर के वकील रघवीर सिंह बहनीवाल ने बताया कि पहले भी कंगना को कई समन भेजे गए थे, लेकिन किसी ने भी उन्हें प्राप्त नहीं किया। इसके बाद बठिंडा कोर्ट ने एसएसपी के माध्यम से दोबारा समन जारी किए। अदालत ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कंगना को शीघ्र पेश होने का सख्त निर्देश द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.