आगरा, जून 30 -- भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के विरुद्ध प्रस्तुत परिवाद अधीनस्थ न्यायालय ने खारिज कर दिया था। इस आदेश के विरुद्ध रिवीजनकर्ता द्वारा सत्र न्यायालय में रिवीजन प्रस्तुत किया गया। सोमवार को कंगना की ओर से अधिवक्ताओं ने वकालतनामा प्रस्तुत कर रिवीजन की कॉपी जवाब के लिए मांगी। रिवीजनकर्ता की ओर से रिवीजन की प्रति कंगना के अधिवक्ताओं को दी गई। सत्र न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 11 जुलाई नियत की है। वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने 11 सितंबर 24 को कंगना रनौत के खिलाफ अदालत में परिवाद प्रस्तुत किया था। आरोप लगाया था कि हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा क्षेत्र से सांसद कंगना रनौत ने 26 अगस्त 2024 को एक बयान में किसानों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी जो उनके और लाखों किसानों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली थी। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.