आगरा, दिसम्बर 15 -- सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के विरुद्ध दायर परिवाद में मंगलवार को अदालत में सुनवाई होगी। विशेष मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए की कोर्ट ने थानाध्यक्ष न्यू आगरा को धारा 225 (1) बीएनएसएस के प्रावधानों के तहत अन्वेषण कर 15 दिन के भीतर आख्या न्यायालय में प्रस्तुत करने के आदेश दिए थे। इसी क्रम में थानाध्यक्ष आज अपनी रिपोर्ट अदालत में पेश करेंगे। किसानों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में भाजपा की हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा क्षेत्र से सांसद कंगना रनौत के विरुद्ध 11 सितंबर 2024 को वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने अदालत में परिवाद प्रस्तुत किया था। आरोप है कि सांसद ने 26 अगस्त 2024 को दिए गए बयान में किसानों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे उनकी और लाखों किसानों की भावनाएं आहत हुईं। 12 नवंबर 2024 को विशेष न्यायालय एमप...