आगरा, जनवरी 29 -- सांसद व फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के विरुद्ध दायर परिवाद में गुरुवार को अदालत में सुनवाई हुई। थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक द्वारा तैयार आख्या को उपनिरीक्षक ने कोर्ट में प्रस्तुत किया। विशेष मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए की अदालत ने बहस के लिए 13 फरवरी की तिथि नियत की है। प्रभारी निरीक्षक न्यू आगरा राजीव त्यागी द्वारा तैयार आख्या को उपनिरीक्षक सुबोध कुमार सिंह ने गुरुवार को अदालत में पेश किया। पुलिस जांच में कंगना रनौत का बयान दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा प्रस्तुत आख्या को पत्रावली पर लेते हुए अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों के लिए 13 फरवरी की तिथि तय की। कंगना रनौत की ओर से सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सुधा प्रधान व स्थानीय अधिवक्ता विवेक शर्मा मौजूद रहे, जबकि वादी पक्ष से वरिष्ठ अधिवक्ता सुखवीर सिंह चौहान व राजवीर सिंह उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.