बरेली, फरवरी 13 -- फरीदपुर,संवाददाता। भुता में पत्नी की हत्या करने वाले बंगाली और उसके सहयोगी को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही। इसके बाद महिला का शव खोजने की कोशिश की जाएगी। बीते साल जनवरी में क्योलड़िया के सतवन पट्टी के रहने वाले परिवार की 16 साल की किशोरी रहस्यमय हालात में लापता हो गई थी। किशोरी के पिता ने 8 जनवरी को थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। करीब आठ माह बाद सितंबर में सतवन पट्टी के जंगल में सिर की चोटी, कपड़े और हड्डियां बरामद हुई थीं। डीएनए जांच में पता चला कि चोटी, कपड़े और हड्डियां लापता किशोरी के थे। इसके बाद पुलिस ने हत्या की जांच शुरू की। किशोरी के मोबाइल नंबर की सीडीआर और लोकेशन के आधार पर गांव के ही सलीम हुसैन पर संदेह बढ़ा। पुलिस की जांच में सामने आया कि सलीम पर लूट, डकैती के मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, कई बार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.