फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 6 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। कायमगंज के सुभानपुर गांव के नजदीक करौंदे के बाग में दो दिन पहले एक युवती का कंकाल पड़ा पाया गया था। इस कंकाल को पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस की टीम पहचान कराने का प्रयास कर रही है। सोमवार को पिपरगांव की एक महिला पोस्टमार्टम हाउस पहुंची और कंकाल को देखा।बाद में वापस लौट गयी। बताया कि उसकी भाभी नवरात्र में कायमगंज क्षेत्र में अपने मायके के लिए घर से गयी थी। तब से उसका कहीं पता नहीं चल रहा है पता चला कि एक कंकाल मिला हैतो देखने चले आये। महिला काफी देर तक रुकने के बाद यहां से वापस लौट गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.