मेरठ, सितम्बर 27 -- कंकरखेड़ा में नंगलाताशी सरधना रोड पर गुरुवार रात नशा मुक्ति केंद्र संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। हमले में युवक और उसका दोस्त बाल बाल बचे। चार गोलियां कार के सामने वाले शीशे में लगी। नशा मुक्ति केंद्र संचालक और उनके दोस्त ने जैसे तैसे जान बचाई। हमलावर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। एक आरोपी को पीवीएस के पास घेर लिया गया, लेकिन पुलिस को गच्चा देकर वह फरार हो गया। दो आरोपियों पर कातिलाना हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कृष्ण नागर निवासी जेवरी गांव का सरधना रोड पर नशामुक्ति केंद्र है। वह प्रॉपर्टी कारोबारी भी हैं। कृष्ण ने बताया गुरुवार रात करीब 10.22 बजे दोस्त मयंक ने कॉल किया और सरधना रोड पर अपने ऑफिस पर बुलाया। कृष्ण ने बताया स्कार्पियो कार में दोस्त विवेक निवासी सैनिक व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.