मेरठ, मार्च 18 -- मेरठ में भाजपा की ओर से विवेक रस्तोगी महानगर अध्यक्ष बन गए। पहली बार ऐसा हुआ है कि महानगर अध्यक्ष के पद पर कोई कंकरखेड़ा क्षेत्र का व्यक्ति चुना गया है। कंकरखेड़ा क्षेत्र में इस बात को लेकर खुशी की लहर है। अब तक भाजपा में शहर के ही किसी क्षेत्र से महानगर अध्यक्ष का चुनाव होता रहा था। भाजपा की स्थापना के बाद से यह पहली बार है कि महानगर भाजपा का अध्यक्ष मेरठ कैंट विधानसभा क्षेत्र में कंकरखेड़ा मंडल से हुआ है। यह भी एक रिकार्ड है कि एक मंडल अध्यक्ष रह चुके व्यक्ति को महानगर अध्यक्ष चुना गया है। नए महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी वर्ष 2000 में कंकरखेड़ा मंडल के अध्यक्ष बने थे। इस तरह एक मंडल अध्यक्ष को 25 साल बाद महानगर की जिम्मेदारी मिली है। इस मामले में भाजपा नेताओं का कहना है कि पार्टी में एक कार्यकर्ता को सम्मान दिया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.