मेरठ, जून 18 -- कंकरखेड़ा संत विहार के रहने वाले लोकेश सिंह पासिंग आउट परेड में शामिल हुए। लेफ्टिनेंट बनकर उन्होंने अपने परिवार को गर्व की अनुभूति कराई है। उन्होंने अपने पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल मेरठ कैंट से की। एनडीए में पहले उनका चयन था। इसके बाद जब मेरिट आई, तो कंबान्ड डिफेंस सर्विस 2023 में ऑल इंडिया में 06 रैंक हासिल की और भारतीय सेना एकेडमी को ज्वाइन किया। वहां से डेढ़ साल के प्रशिक्षण के बाद यह मुकाम हासिल किया है। लोकेश का कहना है कि उन्होंने अपने पिता सूबेदार धर्मबीर सिंह व माता रेखा सिंह का सपना पूरा किया है और आगे देश सेवा का ही लक्ष्य लेकर चलेंगे। इसके अलावा लोकेश सिंह के भाई दीपेंद्र सिंह आर्मी में देहरादून एकेडमी में है और वह भी देश सेवा का लक्ष्य रखे हुए हैं। उनके पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.