बिहारशरीफ, जनवरी 5 -- चंडी, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस व औषधी विभाग की टीम ने सोमवार को पोस्ट ऑफिस के पास जय जगत मेडिकल स्टोर में छापेमारी की। इस दौरान कफ सिरप, एविल व अन्य नशायुक्त दवाओं की जांच के लिए नमूने लिये गये। दवाओं के खरीदने व बेचने के संबंध में वैद्य कागज नहीं मिलने पर दवाओं को जब्त कर लिया गया। ड्रग इंस्पेक्टर ने कहा कि दुकानदार को समय दिया गया है। इस दौरान उन्हें लिखित स्पष्टीकरण देना होगा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। बना लाइसेंस, बिना बिल व मानक के विपरित दवा बेचना मरीजों के लिए खतरनाक है। दवाओं की क्वालिटी व स्टोरेज पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...