गिरडीह, सितम्बर 20 -- डुमरी। पारसनाथ कॉलेज इसरी में शुक्रवार को औषधीय पौधों की पहचान विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। प्रभारी प्रचार्य यशवंत सिन्हा, गौतम कुमार सिंह व शिक्षक प्रतिनिधि शशि भूषण ने दीप प्रज्ज्वलित कर सेमिनार का उद्घाटन किया। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम के दसवां आयुर्वेद दिवस के सफल संचालन हेतु गो सेवा आश्रम सह पंचम अनुसंधान केंद्र के सचिव द्वारा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को औषधीय पौधों का परिचय उपयोग तथा संवर्धन कार्य के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान प्रो शशि भूषण, प्रो योगेश प्रसाद, प्रो कुबेर प्रसाद, प्रो रजनी कुमारी, प्रो संगीता कुमारी, प्रो प्रियंका कुमारी, प्रो मधु जायसवाल, प्रो विनोद अकेला ने भी अपने-अपने विचार रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.