लोहरदगा, सितम्बर 6 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में अनंत चतुर्दशी के शुभ अवसर पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की ओर से गुरुकुल शांति आश्रम परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत औषधीय पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान नगर अध्यक्ष सचिन कुमार साहू ने कहा कि वृक्षारोपण से न केवल आक्सीजन मिलती है, बल्कि जलवायु नियंत्रण, जल संरक्षण और मिट्टी कटाव रोकने जैसे बड़े फायदे भी होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्रहित में समर्पित है। नगर उपाध्यक्ष अशोक कांस्यकार ने बताया कि पेड़ हवा से हानिकारक प्रदूषक हटाकर वायु गुणवत्ता में सुधार लाते हैं। वहीं सक्रिय सदस्य विजय खत्री ने कहा कि वृक्ष कार्बन डाइआक्साइड को अवशोषित कर जलवायु परिवर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.