सीतामढ़ी, मार्च 19 -- सीतामढ़ी। खेती को घाटा का सौदा मानना ये पुराने जमाने की बात हो गई। आज किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ आधुनिक तकनीक अपना कर सब्जी के रुप में सोना उगा लाखों का मुनाफा कमा रहे हैं। कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा हैं जिले के नानपुर प्रखंड के कोयली गांव में। जहां के किसान शिवशंकर महतो और उनके तीन भाई पिछले चार वर्षों से एक एकड़ में ओल की खेती छह लाख रुपये तक कमा रहे है। वे बताते है कि कभी पर्व त्योहारों में प्रमुखता से खाए जाने वाले ओल की खेती अब घर की घेराई से निकलकर व्यवसायिक रूप ले चुका है। यह नकदी फसल है। किसान खेत से ओल की खुदाई करता भी नहीं है कि व्यापारी पहले से ही खरीदारी के लिए पहुंचने लगते हैं। ओल का भाव भी किसानों को अभी बेहतर मिल रहा है। अभी जिले में 2000 से लेकर 2200 रुपये प्रति क्विंटल किसान ओल बेच रहे हैं, जबकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.