बागपत, मई 19 -- मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश भर में चलाए जा रहे औषधि जांच अभियान के तहत सोमवार को शहर में औषधि विभाग और ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। जिन पर दवाइयां बिना बिल के बेचे जाने और लाइसेंस से संबंधित अनियमितताएं पाए जाने के आरोप हैं। इस कार्रवाई से पूरे शहर के मेडिकल कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। बागपत और बुलन्दशहर की औषधि विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से यह कारवाही की। खत्री गली स्थित न्यू निक्की मेडिकल स्टोर, विज्ञान मेडिकल स्टोर तथा नॉर्मल होस्टल मार्केट स्थित तोमर मेडिकल स्टोर पर छापेमारी हुई। अधिकारियों ने स्टोर संचालकों से दवाओं के बिल और स्टॉक की जानकारी मांगी, लेकिन मौके पर अधिकतर दवाओं का बिल नहीं दिखाया जा सका। बुलन्दशहर औषधि निरीक्षक अनिल आनन्द व बागपत से मोहित कुमार दीप अपनी टीम के साथ छापे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.