जहानाबाद, नवम्बर 22 -- अरवल, निज संवाददाता। आयुष्मान भारत के डिजिटल मिशन के इको सिस्टम में सभी फार्मेसी को सूचीबद्ध करने एवं एचआईआर प्रक्रिया को पूर्ण करने के कार्यक्रम को पांचवें चरण में सहायक औषधि नियंत्रक श्वेता रानी एवं जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट संगठन के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार के निर्देशानुसार शनिवार को कलेर प्रखंड में सभी औषधि प्रतिष्ठान को सूचीबद्ध किया गया। जिसमें चंदा, बेलसार, अग्नूर एवं कलेर सहित अगल-बगल के सभी प्रतिष्ठान के संचालक पहुंचकर अपने-अपने प्रतिष्ठान को सूचीबद्ध करने के प्रक्रिया को पूर्ण कराया। इसमें कार्यक्रम पदाधिकारी नम्रता कुमारी एवं अन्य पदाधिकारी सहित कलेर दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष शिवप्रसाद सिंह, सचिव हरे राम सिंह एवं शिवलोकी सिंह सहित सभी लोगों ने पूर्ण सहयोग किया। पूरे जिले मे अंतिम चरण का प्रक्रिया एक हफ्त...