मिर्जापुर, दिसम्बर 3 -- हलिया। कोडिनयुक्त सिरप की विक्री सूचना पर मंगलवार को औषधि निरीक्षक संतोष पटेल ने हलिया क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। औषधि निरीक्षक के आने की सूचना पर हलिया बाजार के अधिकतर मेडिकल स्टोर के संचालक अपनी मेडिकल स्टोर के शटर बंद कर फरार हो गए। औषधि निरीक्षक के वापस लौटने की सूचना पर मेडिकल स्टोर के संचालकों ने पुन:स्टोर के शटर उठाया। औषधि निरीक्षक हथेडा गांव स्थित द पंचशील इंटर प्राइजेज पर निरीक्षण किया। संचालक के लाइसेंस व कागजात को दिखाने पर टीम वापस लौट गई। लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसऱ में स्थित जन औषधि केंद्र का निरीक्षण किया। कोडिन युक्त सिरप के बिक्री कि सूचना पर औषधि निरीक्षक द्वारा क्षेत्र में दौरा किया, लेकिन मेडिकल स्टोर संचालक मेडिकल बंद कर देने से जांच नहीं हो पाई।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.