आगरा, जनवरी 2 -- आगरा के औषधि निरीक्षक कपिल शर्मा का स्थानांतरण किया गया है। उन्हें सहारनपुर में इसी पद पर भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सचिव डा. रोशन जैकब ने उन्हें बिना प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए तत्काल प्रभाव ने नई तैनाती पर जाने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि वह कोविड काल के बाद से यहां तैनात हैं। उनके स्थान पर फिलहाल किसी को नहीं भेजा गया है। सहायक औषधि आयुक्त अतुल उपाध्याय ने बताया कि उनके पास अभी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...