अल्मोड़ा, फरवरी 13 -- एसएसजे के शिक्षा संकाय में शुक्रवार को सामुदायिक कार्यशाला के तीसरे दिन पर्यावरण शिक्षा व दायित्व विषय पर चर्चा की गई। वृक्ष पुरुष के नाम से विख्यात किशन सिंह मलड़ा ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से भी पर्यावरण के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकते हैं। औषधियों व पेड़ों का महत्व भी बताया। साथ ही क्विज प्रतियोगिता भी हुई। यहां विभागाध्यक्ष प्रो. रिजवाना सिद्दकी, डॉ. देवेंद्र चम्याल, डॉ. पूजा प्रकाश, डॉ. विनीता लाल, लनलिता रावल, मनोज आर्या, सरोज जोशी, मनीषा पांडेय, प्रियंका आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...