देहरादून, दिसम्बर 26 -- चमोली। पूर्ण नियोजित प्लान तैयार न होने की वजह से हजारों की संख्या में पर्यटकों को जाम में फंसना पड़ा। क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए औली में आए पर्यटक दो घंटे से जाम में फंसे हुए है। थाना कोतवाल देवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि औली में एक पुलिस टीम दो दिन से तैनात है और उसे तुरंत जाम खोलने और यातायात सुचारु करने के लिए कह दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...