नई दिल्ली, जनवरी 1 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नए साल के पहले दिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर दबाव बनाने का संकेत देते हुए न्यूयॉर्क पोस्ट का एक लेख शेयर किया है। इस संपादकीय में रूस को यूक्रेन शांति वार्ता में सबसे बड़ी बाधा करार देते हुए वाशिंगटन से अपील की गई है कि मॉस्को को कोई और रियायत न दी जाए और उसके खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाए। माना जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से यह कदम यूक्रेन शांति प्रयासों में आई रुकावटों के बीच बढ़ती निराशा के कारण उठाया गया है। न्यूयॉर्क पोस्ट में प्रकाशित संपादकीय का शीर्षक था "पुतिन का 'हमला' का दिखावा साबित करता है कि रूस ही शांति के रास्ते में बाधा है।" इसमें कहा गया कि रूस विश्व भर में 'ट्रंप के एजेंडे का विरोध' कर रहा है। इसमें आगे सुझाव दिया गया कि रूस को 'और अधिक रियायतें' न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.