भागलपुर, दिसम्बर 24 -- और ठिठुरी रात, 30 से दिन में मिलेगी थोड़ी राहत भागलपुर। बीते 24 घंटे में 0.2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट हो गई जिससे बीती रात में घर से बाहर निकले लोगों को कनकनी वाली कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। बुधवार को न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं बुधवार की सुबह करीब छह बजे तक जिले में घना कोहरा छाया रहा। दोपहर 12 बजे तक सूरज बादलों में पूरी तरह से ढंका रहा और ठंड से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि 29 दिसंबर तक ऐसे ही मौसम रहेगा। 30 दिसंबर से दिन के तापमान में डेढ़ से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी तो लोगों को दिन में ठंड से कुछ हद तक राहत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...