सिद्धार्थ, फरवरी 9 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। जिले में कोहरे की चादर तीसरे दिन और भी घनी हो गई। विजिबिलिटी पांच मीटर तक पहुंच गई इससे वाहन रेंग कर चलते रहे। घना कोहरा रविवार रात से ही पड़ रहा है। कोहरे से हालात यह हो रहे हैं कि लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो जा रही है। सड़कों पर आवाजाही कम हो रही है। स्कूल जाने वाले बच्चे ठिठुरे नज़र आ रहे हैं। सोमवार को विजिबिलिटी पांच मीटर रहने से वाहन रेंग कर चलते नज़र आये। आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो कर रह गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...