रांची, फरवरी 5 -- रांची। बीआईटी लालपुर के चार दिवसीय कला-संस्कृति समारोह 'औरोरा-26' का शुभारंभ गुरुवार को एटीएस एसपी ऋषभ कुमार झा ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों, खेल और फूड स्टॉल्स के जरिए अपना हुनर दिखाया। कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसका फाइनल शुक्रवार को होगा। निदेशक डॉ. विजय कुमार झा ने कहा कि भविष्य की चुनौतियों को सुलझाने के लिए विद्यार्थियों को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। डॉ. अशोक शरण ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...