औरैया, जनवरी 29 -- सहार, संवाददाता। निचली रामगंगा नहर पर ग्राम जलालपुर के पास बना पुराना पुल ग्रामीणों के लिए परेशानी और खतरे का सबब बना हुआ है। पुल की रेलिंग पूरी तरह टूट चुकी है, जबकि पिलर भी काफी कमजोर हो गए हैं। इसके बावजूद रोजाना कई गाँवों के लोग इसी मार्ग से आवाजाही करने को मजबूर हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि स्कूली वाहन भी इसी जर्जर पुल से गुजरते हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की जनचर्चा में दिनेश कुमार, शिशुपाल सिंह यादव, दिनेश शुक्ला, अभय यादव, दीपांशु शुक्ला, अखिलेश शुक्ला, अमन सेंगर, राजेंद्र पाल, संतोष कुमार व रामलखन सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पुल से गुजरते समय हर व्यक्ति के मन में भय बना रहता है। अनेसों, लिधौरा, डभारी, जमालपुर समेत आसपास के गाँवों के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना ...