प्रयागराज, जुलाई 31 -- प्रयागराज। गंगा-यमुना में बढ़ते जलस्तर से अब कछारी इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो शाम से बाढ़ का पानी कछारी मोहल्लों के घरों में प्रवेश करने लगेगा। छोटा बघाड़ा में मकानों तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। इस बार शहर और गांव की बड़ी आबादी के बाढ़ की चपेट में आने की संभावना है। गुरुवार सुबह आठ बजे फाफामऊ में गंगा 82.50 मीटर के करीब पहुंच गईं। नैनी में यमुना का जलस्तर 80.50 मीटर से अधिक हो गया है। छतनाग का जलस्तर 82.00 मीटर के नजदीक रहा। औरैया में बिगड़ते हालात को देखते हुए लखनऊ स्थित केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर समेत कई जिलों को अलर्ट जारी किया है। माताटीला और लहचूरा बांध से बुधवार की सुबह 3.88 लाख क्यूसेक पानी बेतवा (यमुना की सहायक नदी) में छोड़ा गया है।...