औरैया, फरवरी 16 -- औरैया, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम भाऊपुर में सोमवार को एक 12 वर्षीय बालक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। ग्राम भाऊपुर निवासी अखिलेश का 12 वर्षीय पुत्र अंश सोमवार दोपहर घर पर ही था। बताया जा रहा है कि परिजन अपने कामकाज में लगे थे, तभी अंश घर के एक कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिजनों को शक हुआ। उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो अंश फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखते ही घर में हड़कंप मच गया और चीख-पुकार मच गई। परिजन तत्काल उसे नीचे उतारकर आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होते हुए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया...