औरैया, फरवरी 21 -- औरैया, संवाददाता। सुबह-शाम की ठंड और दिन में तेज धूप के बीच बदलते मौसम ने लोगों की सेहत बिगाड़ दी है। बुखार, जुकाम-खांसी, वायरल इंफेक्शन और पेट दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसका असर सीधे अस्पतालों पर दिखाई दे रहा है। सैफई रेफर होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है, जबकि जिला अस्पताल की ओपीडी प्रतिदिन दो हजार के पार पहुंच रही है। वहीं 50 शैय्या अस्पताल की ओपीडी करीब 500 तक दर्ज की जा रही है। सीएचसी और पीएचसी पर भी मरीजों की लंबी लाइनें लग रही हैं। शनिवार सुबह जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर खुलते ही मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के नारायनपुर निवासी रामलाल तेज बुखार और बदन दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि "तीन दिन से ठंड-गर्मी लग रही है, दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिला।" उधर दिबियापुर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.