औरैया, अप्रैल 6 -- दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव चमरोआ स्थित एक झोपड़ी में रविवार की सुबह बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे घर गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की घटना से पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है। घर गृहस्थी का सामान जलने से खाने के भी लाले पड़ गए हैं। गांव में रामप्रकाश पुत्र प्यारे लाल झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। झोपड़ी के ऊपर से निकली 33 केवी एचटी लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से सुबह 9 बजे के बाद धुआं और आग की लपट देख पीड़ित के होश उड़ गए। झोपड़ी से निकल रही आग की लपटों को देख पीड़ित और उनका परिवार शोर मचाने लगा। आसपास के लोग अभी कुछ समझ पाते कि देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने बाल्टी से पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग नहीं बुझ सकी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.