औरैया, अप्रैल 5 -- नवरात्र के सातवें दिन देवी मंदिरों पर मां दुर्गा के कालरात्रि रूप का पूजा अर्चन किया गया। फल, फूल, प्रसाद व नारियल चढ़ाकर श्रद्धालुओं ने अभयदान मांगा। घंटे- घड़ियाल के बीच देर रात तक भजन कीर्तन का दौर जारी रहा। तांत्रिक सिद्धियां पाने के लिए विशेष अनुष्ठान किए गए। शहर के प्रमुख मंदिरों पर महा स्नान संपन्न हुआ। चरणामृत के रूप में प्रसाद वितरित किया गया। चैत्र नवरात्र के सातवें दिन माता के कालरात्रि स्वरूप का पूजन अर्चन हुआ। मां काली के मंदिरों पर सोमवार को सबसे अधिक भीड़ रही। शहर से कुछ दूर स्थित मां मंगला काली के दरबार में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। मन्नत पूरी होने पर लोग झंडा व घंटा चढ़ाने पहुंचे। आर्य नगर स्थित काली माता मंदिर पर पूजन अर्चन के लिए भीड़ लगी रही। किसी ने नारियल चढ़ाया। तो किसी ने श्रृंगार अर्पित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.