औरैया, अप्रैल 14 -- विकासखंड सहार की ग्राम पंचायत जीवा सिरसानी के मजरा नारायणपुर में चल रही श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में छठें दिन श्री कृष्ण और रुक्मणी का विवाह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विवाह उत्सव के दौरान प्रस्तुत किए गए भजनों के दौरान श्रद्धालु अपने आप को रोक नहीं पाए और जमकर नृत्य किया। कथा व्यास आचार्य रामजी द्विवेदी ने कहा कि रुक्मणी भगवान की माया के समान थीं। रुक्मणी ने मन ही मन यह निश्चित कर लिया था कि भगवान श्री कृष्ण ही मेरे लिए योग्य पति हैं, लेकिन रुक्मिणी का भाई रूकमी श्रीकृष्ण से द्वेष रखता था। इससे उसने उस विवाह को रोक कर शिशुपाल को रुक्मिणी का पति बनाने का निश्चय किया। इससे रुक्मिणी को दु:ख हुआ। उन्होंने अपने एक विश्वासपात्र को भगवान श्री कृष्ण के पास भेजा। साथ ही अपने आने का प्रयोजन बताया। इसके बाद श्री कृष्ण विद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.