औरैया, दिसम्बर 13 -- कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर दो बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार दूधिया सड़क पर गिरकर घायल हो गया।ग्राम बखरिया निवासी 52 वर्षीय ब्रजेश सक्सेना पुत्र ओमप्रकाश शनिवार की शाम दूध लेकर औरैया आ रहा था। जब वह नेशनल हाईवे पर बसंत पैट्रोल पंप के सामने पहुंचा तभी तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां डाक्टर द्वारा उसका उपचार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...