औरैया, नवम्बर 18 -- राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत संचालित योग वैलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय औरैया में मंगलवार की सुबह आठवें राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रथम सत्र में टारगेट डिफेंस एकेडमी के छात्र-छात्राओं को प्राकृतिक जीवन शैली और प्रकृति प्रदत्त व्यवस्था के अनुसार स्वास्थ्य-संरक्षण की कला के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। योग इंस्ट्रक्टर योगेंद्र कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को योग और विभिन्न प्रकार के व्यायामों के बीच मूल अंतर समझाते हुए बताया कि प्राकृतिक चिकित्सा कोई औषधीय प्रणाली नहीं, बल्कि स्वयं को समझने की चिकित्सा है। उन्होंने बताया कि सही अभ्यास और सही पद्धति से किया गया व्यायाम न केवल शरीर को मजबूत बनाता है, बल्कि बढ़ती उम्र के साथ कमर, गर्दन और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.