औरैया, अगस्त 29 -- दिबियापुर (औरैया), संवाददाता। दिबियापुर थाना क्षेत्र के बख्ताबरपुर गांव में बुधवार देर रात दो सौ रुपये के लिए बेटे ने पिता के सिर पर पत्थर पटककर जान ले ली। बेटा शराब पीने के लिए रुपये मांग रहा था। मना करने पर सोते समय उन पर हमला कर दिया। मृतक के बड़े बेटे की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बंजारा समुदाय के 45 वर्षीय गंगा सिंह फेरी और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी पत्नी कुसुम देवी ने बताया कि बुधवार रात को छोटा बेटा साहब सिंह उर्फ कौआ शराब पीने के लिए अपने पिता से दो सौ रुपये मांग रहा था। पैसा देने से मना करने पर उसने पिता से गालीगलौज की। इसके बाद वह और पति गंगा सिंह छत पर जाकर सो गए। रात करीब तीन बजे साहब सिंह छत पर चकिया (हाथ से चलने वाली) का पत्थर लेकर पहुंचा। छत पर पटककर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.