औरैया, अप्रैल 6 -- पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन अन्तरजनपदीय शातिर लूटेरे गिरफ्तार किए गए। उनके पास से एक तमंचा, एक कारतूस व लूट का सामान भी बरामद हुआ है। लूटेरों ने एनएच-19 पर काली पेट्रोल पंप के पास एक बाइक सवार एक कंपनी के रिलेशन आफीसर के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। औरैया कोतवाली में एसपी अभिजित आर शंकर ने घटना का खुलासा किया। बताया कि कोतवाली औरैया व स्वाट की संयुक्त टीम रात्रि चेकिंग कर रही थी। मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि जयमां काली पेट्रोल पम्प के पास में लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीनों व्यक्ति उसी मोटरसाइकिल से जालौन चौराहा से आगे रोड किनारे मौजूद हैं। जो किसी घटना को फिर से करने की फिराक में लग रहे हैं। प्राप्त सूचना पर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर मानवेन्द्र यादव, प्रघुम्न यादव ऊर्फ पण्डित, सिहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.