औरैया, जनवरी 27 -- फफूंद, संवाददाता। फफूंद क्षेत्र के गांव नरिया का पूर्वा की मड़इयां को जाने वाले मार्ग पर बिजली के तार अत्यधिक नीचे झूल रहे हैं। इन तारों की ऊंचाई कम होने के कारण किसानों को खेतों तक आने जाने और खेती किसानी के कार्य में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि तार कई स्थानों पर बीच में जुड़े हुए हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ट्रैक्टर, ट्रॉली, भूसा मशीन और अन्य कृषि यंत्र निकलते समय तारों से टकराने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से शीघ्र तारों को ऊंचा कर सुरक्षित तरीके से दुरुस्त कराए जाने की मांग की है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की जनचर्चा में रामबीर, डब्बली प्रसाद, आनंद कुमार, तिलक सिंह सहित अन्य लोगों बताया कि नरिया का पूर्वा गांव की मड़इयां को जाने वाले मार्ग पर बिजली के ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.