औरैया, जनवरी 13 -- रुरुगंज, संवाददाता। एरवाकटरा विकासखंड क्षेत्र के वैवाह गांव से बरुआ मार्ग पर स्थित करीब आधा दर्जन मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन ग्रामीणों के लिए भय का कारण बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि 11 हजार वोल्ट की यह लाइन मकानों की छतों से बहुत नीचे होकर गुजर रही है, जिसके कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से लाइन हटाने की मांग की लेकिन अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की जनचर्चा में जीतू कुमार, मु. लियाकत खान, सुमन, मनोज, राजाराम आदि का कहना था कि हाईटेंशन लाइन इतने नीचे से गुजर रही है कि कई मकानों की छतों पर चलना तक मुश्किल है। हाथ उठाते ही बिजली के तार की चपेट में आने का खतरा बना रहता है। हालात इतने खराब हैं कि कुछ लोगों ने अपनी छतों में उस हिस्से को बंद...